मार्कण्डेय महादेव

गंगा-गोमती के संगम पर स्थित 'मारकण्डेय महादेव तीर्थ धाम' इसकी अनुपम मिशाल है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर गंगा-गोमती के संगम पर चौबेपुर के कैथी ग्राम के उत्तरी सीमा पर बना 'श्रीमारकण्डेय धाम' अपार जन आस्था का प्रमुख केन्द्र है। तमाम तरह की परेशानियों से ग्रसित लोग अपने दुःखों को दूर करने के लिए यहाँ आते हैं।
मारकण्डेय महादेव मंदिर
(1)पुत्र प्राप्ति स्थल
तब से गंगा-गोमती के तट पर बसा 'कैथी' गाँव मारकण्डेय जी के नाम से विख्यात है। यहाँ का तपोवन काफ़ी विख्यात है। यह गर्ग, पराशर, श्रृंगी, उद्याल आदि ऋषियों की तपोस्थली रहा है। इसी स्थान पर राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ती के लिए श्रृंगी ऋषि ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था, जिसके परिणाम स्वरूप राजा दशरथ को पुत्र प्राप्त हुआ था। यही वह तपोस्थली है, जहाँ राजा रघु द्वारा ग्यारह बार 'हरिवंशपुराण' का परायण करने पर उन्हें उत्तराधिकारी प्राप्त हुआ था। पुत्र कामना के लिए यह स्थल काफ़ी दुर्लभ है। 'हरिवंशपुराण' का परायण तथा 'संतान गोपाल मंत्र' का जाप कार्य सिद्धि के लिए विशेष मायने रखता है। पुत्र इच्छा पुर्ति के लिए इससे बढ़ कर सिद्धपीठ स्थान कोई दूसरा नहीं है। 'मारकण्डे महादेव' के इस तपोस्थली पर हर समय पति-पत्नि का जोड़ा पीत वस्त्र धारण कर गाठ जोड़े पुत्र प्राप्ति के लिए 'हरिवंशपुराण' का पाठ कराते हैं। इस जगह आकर पूजा-अर्चना के बाद लोगों को मनोकामना सिद्धि मिलती है।(2)आयु एवं आरोग्य
मार्कण्डेय महादेव की कथा अनुसार (मेरे पिछली पोस्ट देखे) यहाँ से स्वंय यमराज को हार जाना पडा । आयु एवम आरोग्य प्राप्त करने हेतु श्रद्धालु यहाँ महामृत्युंजय जप तथा पूजा-पाठ करने का पूर्ण फल प्राप्त करते है।
#markandey_mahadev
#mahadev
धन्यवाद
