मंगलवार, 25 अगस्त 2020

Ashtavakra Geeta || अष्टावक्र गीता प्रकरण १६ व १७ ASHTAVAKR GEETA PRKARAN 16 AND 17

 

अष्टावक्र गीता 


 षोडश प्रकरण 



अष्टावक्र उवाच -


आचक्ष्व शृणु वा तात नानाशास्त्राण्यनेकशः।

तथापि न तव स्वास्थ्यं सर्वविस्मरणाद् ऋते॥१६- १॥


श्री अष्टावक्र कहते हैं - हे प्रिय, विद्वानों से सुनकर अथवा बहुत शास्त्रों के पढ़ने से तुम्हारी आत्म स्वरुप में वैसी स्थिति नहीं होगी जैसी कि सब कुछ उचित रीति से भूल जाने से ॥१॥



भोगं कर्म समाधिं वा कुरु विज्ञ तथापि ते।

चित्तं निरस्तसर्वा शा मत्यर्थं रोचयिष्यति॥१६- २॥



कर्म भोग करो या समाधि में रहो पर चूँकि तुम विद्वान हो अतः तुम्हें चित्त की सभी आशाओं को शांत करना अत्यंत आनंदप्रद होगा ॥२॥


आयासात्सकलो दुःखी नैनं जानाति कश्चन।

अनेनैवोपदेशेन धन्यः प्राप्नोति निर्वृतिम्॥१६- ३॥



प्रयत्न से ही सभी दुखी हैं पर कोई इसे जानता नहीं है । इस निष्पाप उपदेश से ही भाग्यवान व्यक्ति सभी वृत्तियों से रहित हो जाते हैं ॥३॥



व्यापारे खिद्यते यस्तु निमेषोन्मेषयोरपि।

तस्यालस्य धुरीणस्य सुखं नन्यस्य कस्यचित्॥१६- ४॥


जिसको पलकों का खोलना और बंद करना भी कार्य लगता है उस परम आलसी के लिए ही सुख है अन्य किसी के लिए किसी भी प्रकार से नहीं ॥४॥



इदं कृतमिदं नेति द्वंद्वैर्मुक्तं यदा मनः।

धर्मार्थकाममोक्षेषु निरपेक्षं तदा भवेत्॥१६- ५॥



यह करना चाहिए और यह नहीं जब मन इस प्रकार के द्वंद्वों से से मुक्त हो जाता है तब उसको धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की अपेक्षा (इच्छा) नहीं रहती ॥५॥


विरक्तो विषयद्वेष्टा रागी विषयलोलुपः।

ग्रहमोक्षविहीनस्तु न विरक्तो न रागवान्॥१६- ६॥


न विषयों से द्वेष करने वाला विरक्त,  न ही विषयों में आसक्त रागवान, वह तो निश्चय ही विषयों के ग्रहण और त्याग से विहीन है ॥६॥


हेयोपादेयता तावत्- संसारविटपांकुरः।

स्पृहा जीवति यावद् वै निर्विचारदशास्पदम्॥१६- ७॥


जब तक (विषयों के) ग्रहण और त्याग की कामना रहती है तब तक संसार रूपी वृक्ष का अंकुर विद्यमान है, अतः विचारहीन  अवस्था का आश्रय लो ॥७॥



प्रवृत्तौ जायते रागो निर्वृत्तौ द्वेष एव हि।

निर्द्वन्द्वो बालवद् धीमान् एवमेव व्यवस्थितः॥१६- ८॥


प्रवृत्ति से आसक्ति और निवृत्ति से द्वेष उत्पन्न होता है अतः बुद्धिमान, बालक के समान निर्द्वंद्व होकर स्थित रहे ॥८॥



हातुमिच्छति संसारं रागी दुःखजिहासया।

वीतरागो हि निर्दुःखस्- तस्मिन्नपि न खिद्यति॥१६- ९॥



विषय में आसक्त पुरुष दुःख से बचने के लिए संसार का त्याग करना चाहता है पर वह विरक्त ही सुखी है जो उन दुखों में भी खेद नहीं करता है ॥९॥




यस्याभिमानो मोक्षेऽपि देहेऽपि ममता तथा।

न च ज्ञानी न वा योगी केवलं दुःखभागसौ॥१६- १०॥


जो मोक्ष भी चाहता है और इस शरीर में आसक्ति भी रखता है, वह न ज्ञानी है और न योगी बल्कि केवल दुःख को प्राप्त करने वाला है ॥१०॥



हरो यद्युपदेष्टा ते हरिः कमलजोऽपि वा।

तथापि न तव स्वाथ्यं सर्वविस्मरणादृते॥१६- ११॥



यदि तुम्हारे उपदेशक साक्षात् शिव, विष्णु या ब्रह्मा भी हों तो भी सब कुछ विस्मरण किये बिना तुम आत्म स्वरुप को प्राप्त नहीं होगे ॥११॥


सप्तदश प्रकरण 



अष्टावक्र उवाच -


तेन ज्ञानफलं प्राप्तं योगाभ्यासफलं तथा।

तृप्तः स्वच्छेन्द्रियो नित्यं एकाकी रमते तु यः॥१७- १॥



अष्टावक्र कहते हैं - उन्होंने ज्ञान और योग (दोनों) का फल प्राप्त कर लिया है जो सदा संतुष्ट, शुद्ध इन्द्रियों वाले और एकांत में रमने वाले हैं ॥१॥



न कदाचिज्जगत्यस्मिन् तत्त्वज्ञा हन्त खिद्यति।

यत एकेन तेनेदं पूर्णं ब्रह्माण्डमण्डलम्॥१७- २॥



तत्त्व( ब्रह्म ) को जानने वाला कभी भी किसी बात से इस संसार में दुखी नहीं होता है क्योंकि उस एक ब्रह्म से ही यह सम्पूर्ण विश्व पूर्णतः व्याप्त है ॥२॥


न जातु विषयाः केऽपि स्वारामं हर्षयन्त्यमी।

सल्लकीपल्लवप्रीत- मिवेभं निंबपल्लवाः॥१७- ३॥


अपनी आत्मा में रमण करने वाला किसी विषय को प्राप्त करके हर्षित नहीं होता जैसे कि सलाई के पत्तों से प्रेम करने वाला हाथी नीम के पत्तों को पाकर हर्ष नहीं करता है॥३॥



यस्तु भोगेषु भुक्तेषु न भवत्यधिवासिता।

अभुक्तेषु निराकांक्षी तदृशो भवदुर्लभः॥१७- ४॥



जिसकी प्राप्त हो चुके भोगों में आसक्ति नहीं है और न प्राप्त हुए भोगों की इच्छा नहीं है, ऐसा व्यक्ति इस संसार में दुर्लभ है ॥४॥ 



बुभुक्षुरिह संसारे मुमुक्षुरपि दृश्यते।

भोगमोक्षनिराकांक्षी विरलो हि महाशयः॥१७- ५॥



इस संसार में सांसारिक भोगों की इच्छा वाले भी देखे जाते हैं और मोक्ष की इच्छा वाले भी पर इन दोनों इच्छाओं से रहित महापुरुष का मिलना दुर्लभ है ॥५॥


धर्मार्थकाममोक्षेषु जीविते मरणे तथा।

कस्याप्युदारचित्तस्य हेयोपादेयता न हि॥१७- ६॥



धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, जीवन और मृत्यु में उपयोगिता और अनुपयोगिता की समता किसी महात्मा में ही होती है ॥६॥




वांछा न विश्वविलये न द्वेषस्तस्य च स्थितौ।

यथा जीविकया तस्माद् धन्य आस्ते यथा सुखम्॥१७- ७॥



न विश्व के लीन होने की इच्छा और न ही इसकी स्थिति से द्वेष, जैसे जीवन है (वे महात्मा) उसी में आनंदित और कृतकृत्य रहते हैं ॥७॥



कृतार्थोऽनेन ज्ञानेने- त्येवं गलितधीः कृती।

पश्यन् शृण्वन् स्पृशन् जिघ्रन्न् अश्नन्नस्ते यथा सुखम्॥१७- ८॥




इस ज्ञान से कृतार्थ होकर बुद्धि को अन्तर्हित(विलीन) करके देखते हुए, सुनते हुए, स्पर्श करते हुए, सूंघते हुए और खाते हुए सुखपूर्वक रहते हैं ॥८॥



शून्या दृष्टिर्वृथा चेष्टा विकलानीन्द्रियाणि च।

न स्पृहा न विरक्तिर्वा क्षीणसंसारसागरे॥१७- ९॥


दृष्टि को शून्य और अस्थिर इन्द्रियों की चेष्टा को नष्ट करके, इस अशक्त संसार रूपी सागर से न तो आसक्ति रख ते हैं और न ही विरक्ति ॥९॥



न जगर्ति न निद्राति नोन्मीलति न मीलति।

अहो परदशा क्वापि वर्तते मुक्तचेतसः॥१७- १०॥


न जगता ही है और न सोता ही है, न ही आँखें खोलता या बंद करता है, अहा! उस परम अवस्था में कोई मुक्त चेतना वाला विरला ही रहता है ॥१०॥



सर्वत्र दृश्यते स्वस्थः सर्वत्र विमलाशयः।

समस्तवासना मुक्तो मुक्तः सर्वत्र राजते॥१७- ११॥


सदा स्वयं में स्थित, सर्वत्र स्वच्छ प्रयोजन वाला, समस्त वासनाओं से मुक्त, मुक्त पुरुष सर्वत्र सुशोभित होता है ॥११॥



पश्यन् शृण्वन् स्पृशन् जिघ्रन्न् अश्नन् गृण्हन् वदन् व्रजन्।

ईहितानीहितैर्मुक्तो मुक्त एव महाशयः॥१७- १२॥


देखते हुए, सुनते हुए, स्पर्श करते हुए, सूंघते हुए, खाते हुए, लेते हुए, बोलते हुए, चलते हुए, इच्छा करते हुए और इच्छा न करते हुए, ऐसा महात्मा मुक्त ही है(वस्तुतः कुछ नहीं करता) ॥१२॥ 


न निन्दति न च स्तौति न हृष्यति न कुप्यति।

न ददाति न गृण्हाति मुक्तः सर्वत्र नीरसः॥१७- १३॥


न निंदा करता है और न प्रशंसा करता है, न लेता है, न देता है, इन सबमें अनासक्त वह सब प्रकार से मुक्त है ॥१३॥


सानुरागां स्त्रियं दृष्ट्वा मृत्युं वा समुपस्थितं।

अविह्वलमनाः स्वस्थो मुक्त एव महाशयः॥१७- १४॥


अनुराग-युक्त स्त्रियों को देख कर अथवा मृत्यु को उपस्थित देख कर विचलित न होने वाला, स्वयं में स्थित वह महात्मा मुक्त ही है ॥१४॥


सुखे दुःखे नरे नार्यां संपत्सु विपत्सु च।

विशेषो नैव धीरस्य सर्वत्र समदर्शिनः॥१७- १५॥


धीर पुरुष सुख में, दुःख में, पुरुष में, नारी में, संपत्ति में और विपत्ति में अंतर न देखता हुआ सर्वत्र समदर्शी होता है ॥१५॥



न हिंसा नैव कारुण्यं नौद्धत्यं न च दीनता।

नाश्चर्यं नैव च क्षोभः क्षीणसंसरणे नरे॥१७- १६॥



क्षीण संसार वाले पुरुष में न हिंसा और न करुणा, न गर्व और न दीनता, न आश्चर्य और न क्षोभ ही होते हैं॥१६॥



न मुक्तो विषयद्वेष्टा न वा विषयलोलुपः।

असंसक्तमना नित्यं प्राप्ताप्राप्तमुपाश्नुते॥१७- १७॥


मुक्त पुरुष न तो विषयों से द्वेष करता है और न आसक्ति ही, (अतः) उनकी प्राप्ति और अप्राप्ति में सदा समान मन वाला रहता है ॥१७॥


समाधानसमाधान- हिताहितविकल्पनाः।

शून्यचित्तो न जानाति कैवल्यमिव संस्थितः॥१७- १८॥


संदेह और समाधान एवं हित और अहित की कल्पना से परे, शून्य चित्त वाला पुरुष कैवल्य में ही स्थित रहता है ॥१८॥


निर्ममो निरहंकारो न किंचिदिति निश्चितः।

अन्तर्गलितसर्वाशः कुर्वन्नपि करोति न॥१७- १९॥


ममता रहित, अहंकार रहित और दृश्य जगत के अस्तित्व रहित होने के निश्चय वाला, सभी इच्छाओं से रहित, करता हुआ भी कुछ नहीं करता ॥१९॥



मनःप्रकाशसंमोह स्वप्नजाड्यविवर्जितः।

दशां कामपि संप्राप्तो भवेद् गलितमानसः॥१७- २०॥


कोई भी मन की मोह, स्वप्न और जड़ता से रहित, प्रकाशित अवस्था को प्राप्त कर मन की इच्छाओं से रहित हो जाये ॥२०॥


धन्यवाद 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Markandeya Mahadev Story || मार्कंडेय महादेव की कहानी ! Markandey Mahadev Temple

मार्कण्डेय महादेव  गंगा-गोमती के संगम पर स्थित 'मारकण्डेय महादेव तीर्थ धाम' इसकी अनुपम मिशाल है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद मु...